Breaking: अखिलेश यादव का आरोप, दिल्ली में रोका गया मेरा हेलीकॉप्टर, हारती हुई भाजपा हताशा से भरी

By अंकित सिंह | Jan 28, 2022

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर चुनावी दल लगातार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। आज इसी कड़ी में अखिलेश यादव को मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करना था। इसके लिए अखिलेश यादव को मुजफ्फरनगर भी पहुंचना था। इन सबके बीच अखिलेश यादव ने बड़ा आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने दावा किया है कि दिल्ली में मेरा हेलीकॉप्टर रोका गया है। उन्होंने कहा कि बिना कारण बताए मेरा हेलीकॉप्टर रोक कर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि हारती हुई भाजपा की यह हताशा भरी साजिश है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश चुनाव में पहले और दूसरे चरण का मतदान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होना है। अपने ट्वीट में अखिलेश यादव ने लिखा कि मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहाँ से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है। जनता सब समझ रही है। वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के पश्चिमी यूपी के दौरे से डरी भाजपा सरकार। दिल्ली से मुजफ्फरनगर हेलिकॉप्टर की अकारण रोकी उड़ान। लोकतंत्र की हत्या कर रही सरकार। चाहे जितने हथकंडे अपना ले दंभी सत्ता, जनता देगी जवाब। भाजपा सरकार के दिन है बचे चार!

 

प्रमुख खबरें

Israel Election: संसद में बहुमत गंवाने के बाद Benjamin Netanyahu की पार्टी ने लगाए धांधली के आरोप

Bhutan Glacial Lake Outburst | भूटान में ग्लेशियल झील फटने से असम और उत्तर बंगाल में बाढ़ की चेतावनी, कई जिले हाई अलर्ट पर

Greater Noida में वित्तीय गड़बड़ी पर PNB का भरोसा, ग्राहकों के सभी वैध दावों का होगा निपटारा

Aaditya Thackeray ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में सरकार पर साजिशकर्ताओं को बचाने का आरोप लगाया