अखिलेश यादव ने दिया ब्रेकिंग न्यूज़, बोले- पता चला है कि भाजपा UP में अपने सभी सांसदों का टिकट काट रही है

By अंकित सिंह | Feb 02, 2024

भाजपा लगातार लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी में जुटी है। लोकसभा चुनाव के हिसाब से उत्तर प्रदेश काफी अहम हो जाता है जहां 80 सीटे हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा आक्रामक रूप से चुनावी तैयारी कर रही है। इन सब के बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा को लेकर बड़ा दावा दिया है। अखिलेश ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट काटने जा रही है सिवाय एक को छोड़कर, लेकिन सुनने में आया है वो भी अपनी सीट बदल रहे हैं या फिर किसी सुदूर प्रदेश में एक अतिरिक्त सुरक्षित सीट ढूँढ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन बचाने के लिए कांग्रेस को सहयोगी दलों की भावनाओं को समझना होगा

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा के सांसदों ने कभी अपने क्षेत्र की ओर मुड़ के नहीं देखा… उन्होंने परीक्षा दी नहीं तो रिपोर्ट कार्ड कहाँ से बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के टिकट काटने से पहले जनता ने ही उनका नाम काट दिया है। इस बार उनके संसदीय क्षेत्र में भाजपाइयों को दाख़िला नहीं मिलेगा। उत्तर प्रदेश की जनता इस बार जुमलेबाजों को नहीं, सच्चा और अच्छा काम करनेवालों को चुनेगी। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि अब PDA की एकता जागी। छोड़ के यूपी बीजेपी भागी!

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

प्रमुख खबरें

India Women के दक्षिण अफ्रीका दौरे में जुड़े तीन T20I मैच, CSA ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम

Lock Upp 2 के दावों पर Kushal Tandon ने एकता कपूर को टैग कर मांगी फीस

Prayagraj में कार्यक्रम रद्द होने पर Rahul Gandhi का हुंकार: छात्रों की आवाज नहीं दबा सकती सरकार

Spider-Man: Brand New Day का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: टॉय स्टोरी 5 को पछाड़ा, 2026 की सबसे बड़ी ग्लोबल हिट!