अखिलेश यादव ने अंतरिक्ष यात्रा की सफलता के लिए कैप्टन शुभांशु शुक्ला को शुभकामना दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2025

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अंतरिक्ष यात्रा की सफलता के लिए कैप्टन शुभांशु शुक्ला को शुभकामना दी।

लखनऊ के निवासी भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने एक्सिओम स्पेस के वाणिज्यिक मिशन के तहत बुधवार को तीन अन्य यात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा के लिए रवाना होकर इतिहास रच दिया। उल्लेखनीय है कि 41 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्रा पर गया है। इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा रूसी अंतरिक्ष यान के जरिये अंतरिक्ष में गए थे।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा