पीएम नरेंद्र मोदी के काशी दौरे पर अखिलेश यादव का विवादित बयान, कहा- आखिरी समय में बनारस में ही रहा जाता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2021

इटावा/लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद भाजपा सरकार की ओर से एक महीने तक कार्यक्रम आयोजित करने पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आखिरी समय में बनारस में ही रहा जाता है। जब संवाददाताओं ने यादव यह कहा कि वाराणसी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और वहां एक महीने का कार्यक्रम रखा जा रहा है, तब उन्होंने कहा, बहुत अच्छी बात है। एक महीना नहीं, दो महीने, तीन महीने रहें, अच्छी बात है। वह जगह रहने वाली है। आखिरी समय पर बनारस में ही रहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: जब देर रात बनारस रेलवे स्टेशन पहुंच गए पीएम मोदी, काशी में विकास कार्यों का किया निरक्षण

प्रदेश में भाजपा जिन परियोजनाओं का उद्घाटन कर रही है वह हमारी ही सरकार की हैं। या तो हमारी सरकार ने उन्हें स्वीकृत किया था या उनका प्रस्ताव किया था। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने आज काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन किया। पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि यह परियोजना उनके शासनकाल में मंत्रिमंडल द्वारा पारित की गई थी। यादव ने कहा कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इटावा आये और इस दौरान उन्होंने जिन विकास कार्यों का उद्घाटन किया वे सब सपा शासन में बने थे।

सपा प्रमुख ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश और पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित हार से घबराकर भाजपा ने नए कृषि कानून वापस लिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया , ‘‘ भाजपा के लिये वोट महत्वपूर्ण हैं, किसान नहीं। अगर भाजपा को किसान की जरा सी परवाह होती तो कृषि कानूनों के विरोध में इतना लम्बा आन्दोलन नहीं चलता। इस दौरान 700 किसानों की जान चली गई। ’’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मे चुनाव हारने का मतलब प्रधानमंत्री का जाना और भविष्य की राजनीति में बड़ा बदलाव आना है।

प्रमुख खबरें

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच

Bihar AI Policy से Migration नहीं, Innovation Hub बनेगा राज्य, मंत्री नीतीश मिश्रा का बयान