भदोही का नाम बदलने पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- 2027 में जनता सरकार बदलने के लिए तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

लखनऊ, 29 जुलाई समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किए जाने के फैसले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘नाम बदलने का खेल’’ अब समाप्त होगा, क्योंकि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता सरकार बदलने की तैयारी कर चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से बुधवार को वाराणसी में की गई घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो लोग देवी-देवताओं तक के नाम बदल सकते हैं, उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है? अब नाम बदलने का यह खेल खत्म होगा, क्योंकि जनता सरकार बदलने के लिए तैयार है।’’ सपा प्रमुख की यह टिप्पणी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘समरसता संकल्प अभियान’ के शुभारंभ के अवसर पर भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किए जाने की घोषणा के कुछ घंटे बाद आई।

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे फैसले उन लोगों को पसंद नहीं आएंगे, ‘‘जो बाबर और औरंगजेब को अपना आदर्श मानते हैं।’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ‘‘लोगों को बांटने और उन्हें आपस में लड़ाने का काम करती है।

प्रमुख खबरें

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, 21 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी, प्रशांत किशोर समेत 26 उम्मीदवार मैदान में

सांसदों की संख्या बढ़ाने के बजाय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए सरकार: उद्धव ठाकरे

वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने न्यूयॉर्क टाइम्स के शीर्षक को गलत बताते हुए कहा कि पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं है