अखिलेश यादव की योगी सरकार से मांग, नौजवानों की समस्याओं के समाधान के लिये यूथ चार्टर जारी करे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2020

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर युवाओं की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए रविवार को नौजवानों की परेशानियों के समयबद्ध समाधान के लिये यूथ चार्टर जारी करने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा कि युवाओं में प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। तमाम विरोध के बावजूद महामारी में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। रोजगार के नाम पर युवाओं को भटकाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: मायावती का भाजपा सरकार पर हमला, लगाया ब्राह्मण, दलित और मुसलमानों पर उत्पीड़न करने का आरोप

प्रदेश में एक ओर कोरोना संकट बढ़ता जा रहा है दूसरी तरफ प्रशासन दिन-ब-दिन बिगड़ती आर्थिक तथा सामाजिक स्थितियों के प्रति उदासीन है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार की विनाशकारी नीतियों के कारण श्रमिक, किसान और कोरोना काल में अपनी रोजी-रोटी गवां बैठे लोग लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। नोएडा में पिछले पांच महीने के दौरान 145 लोगों ने आत्महत्या की है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा