UP के जल शक्ति मंत्री बलदेव सिंह औलख कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

जल शक्ति मंत्री बलदेव सिंह औलख शुक्रवार को ट्वीट किया,‘‘कोविड-19 के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर आज मैंने टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के जल शक्ति मंत्री बलदेव सिंह औलख के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। औलख ने खुद यह जानकारी दी। औलख ने शुक्रवार को ट्वीट किया,‘‘कोविड-19 के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर आज मैंने टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसे भी पढ़ें: वापस नौकरी करने की तैयारी में डॉ कफील खान, सेवा बहाल करने का सरकार से करेंगे आग्रह
डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मेरा निवेदन है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया अपनी जांच करवा लें।’’ राज्य सरकार के 12 से अधिक मंत्री अब तक कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं और दो मंत्रियों कमल रानी वरूण और चेतन चौहान की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
अन्य न्यूज़












