अखिलेश यादव की अपील, अमर जवान ज्योति की स्मृति में 26 जनवरी को एक लौ जलाएं सभी लोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमर जवान ज्योति को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की लौ में विलीन किए जाने का विरोध करते हुए रविवार को लोगों का आह्वान किया कि वे आगामी 26 जनवरी को उस ज्योति की याद में अपने-अपने स्तर पर एक लौ जलाएं।

इसे भी पढ़ें: ड्रोन हमले के बाद दागी गयी अबू धाबी पर दो बैलिस्टिक मिसाइल, यूएई ने हमले को रास्ते में ही रोका रोका गया, सरकार का दावा

गौरतलब है कि युद्ध के मैदान में पाकिस्तान पर भारत की विजय के बाद इस जंग में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की याद में वर्ष 1971 में अमर जवान ज्योति जलाई गई थी और इसे एक स्मारक के तौर पर तैयार किया गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 को इसका उद्घाटन किया था। पिछले शुक्रवार को अमर जवान ज्योति को उससे 400 मीटर की दूरी पर स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की ज्योति में विलीन कर दिया गया था।

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन