अखिलेश यादव ने सुनील सिंह को दिया सिसवा विधानसभा सीट पर चुनाव संचालन का प्रभार

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 20, 2022

महाराजगंज जिले की सिसवा विधानसभा की सीट पर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संत कबीर नगर जिले के बड़गो गांव निवासी और सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह को कमान सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से 19 फरवरी को जारी पत्र में कहा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सुनील सिंह को  सिसवा विधानसभा चुनाव संचालन के लिए प्रभारी नियुक्त किया जाता है। सुनील सिंह को प्रभारी नियुक्त किए जाने पर इलाके के नौजवान सपाइयों में खुशी की लहर है। माना जाता है कि सुनील सिंह एक कुशल संगठनकर्ता हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमान कहे जाने वाले हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रमुख रह चुके सुनील सिंह साल 2020 में सपा की साइकिल पर सवार हो गए थे। साल 2017 विधानसभा चुनाव के पहले ही सुनील सिंह को हिंदू युवा वाहिनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। दरअसल उन्होंने खुद को हिंदू युवा वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया था। यह संगठन योगी आदित्यनाथ के संरक्षण में चल रहा था। इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत सुनील सिंह पर एक मामला दर्ज किया गया और उन्हें जेल जाना पड़ा। बाद में सुनील सिंह ने हिंदू युवा वाहिनी (भारत) नाम से अपना एक अलग संगठन बना लिया था। आपको बता दें कभी सुनील सिंह को योगी आदित्यनाथ का दाहिना हाथ माना जाता था।

उत्तर प्रदेश में हो रही है तीसरे चरण की वोटिंग

उत्तर प्रदेश में आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। प्रदेश की 16 जिलों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें यूपी विधानसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न होगा और चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing