केवल बीस फीसदी लोगों के प्रतिनिधि हैं अखिलेश यादव: गिरिराज सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2022

बलिया (उप्र)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर प्रहार करते हुए कहा कि वह केवल बीस फीसदी लोगों के प्रतिनिधि बनकर रह गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को जिले के फेफना क्षेत्र में एक चुनावी सभा के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सपा के सरकार बनाने के दावे की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि जुबान से वर्ष 2017 में भी सपा की सरकार बन गई थी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 80 फीसदी बनाम 20 फीसदी की लड़ाई हो रही है। सिंह ने अखिलेश यादव के केवल बीस फीसदी लोगों का प्रतिनिधि बताया और कहा कि सपा की गुंडागर्दी को याद कर लोग आज भी दहल उठते हैं , वे सपा सरकार के दौरान आतंक राज एवं दंगे को भूले नही हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को एहसास हो गया है कि उनका जाना तय हो गया है, ऐसा उनके बोझिल चेहरे को देखकर स्पष्ट हो गया है कि योगी सरकार एक बार फिर बनने जा रही है।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !