अखिलेश का योगी सरकार पर हमाल, कहा- भाजपा ने जनता को सिर्फ दिक्कत, ज़िल्लत और किल्लत दी है

By अंकित सिंह | Dec 17, 2021

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के बीच अब तल्ख़ियां बढ़ती जा रही है। नेता एक दूसरे पर जमकर हमलावर हैं। इन सब के बीच समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे हैं। आज एक बार फिर से योगी सरकार पर अखिलेश यादव ने जमकर हमला किया। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि आप बताएं कि आखिर कौन से क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को अपने नंबर वन बनाया है? उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यूपी में इज ऑफ डूइंग बिजनेस नहीं है बल्कि इज ऑफ डूइंग क्राइम है। अखिलेश ने कहा कि सड़कों की हालत देखिए। यदि आप उद्घाटन के लिए एक नवनिर्मित सड़क पर एक नारियल तोड़ते हैं, तो नारियल नहीं बल्कि सड़क टूटेगी। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बहाने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि आखिर वह अपना फेवरेट बुलडोजर लखीमपुर खीरी कब ले जा रहे हैं? उन्होंने भाजपा पर हमला जारी रखते हुए कहा कि जो लोग यूपी को नंबर 1 बनाने का दावा करते हैं, वे वास्तव में हिरासत में होने वाली मौतों, भूख सूचकांक, किसान आत्महत्या, सार्वजनिक उद्यमों और बैंकों को बेचने और जीवित गायों को दफनाने में शीर्ष स्थान पर ले गए हैं। क्या कोई कल्पना कर सकता है कि जीवित गायों को दफनाया जा सकता है?

प्रमुख खबरें

Thailand अधिकारियों ने Asian Games में जताई नाराजगी, खिलाड़ियों के लिए खुद करने पड़े इंतजाम

पुणे के Bharati Vidyapeeth थाने के 18 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज, हिरासत में प्रताड़ना का आरोप

1972 के ऐतिहासिक वाइन टोस्ट और वाइल्ड मशरूम...मेलानिया ने तैयार किया खास मेन्यू, चीनी राष्ट्रपति Jinping के स्टेट डिनर में क्या-क्या खास?

Asian Games में Seema Kumari ने जीता Bronze Medal, 10000m रेस में लहराया तिरंगा