सपा सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों को मिलेंगे 51,000 रुपये, Akhilesh Yadav का ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 01, 2026

लखनऊ, एक अक्टूबर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय ‘‘भाजपाई आपातकाल’’ से गुजर रहा है। इसके साथ ही अखिलेश ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्गों के खिलाफ अत्याचार और आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई का आरोप लगाया। एक संवाददाता सम्मेलन में अखिलेश ने कहा कि जिस अवधि में पीडीए को अत्याचारों का सामना करना पड़ रहा है या कराया जाएगा, उसे आपातकाल कहा जा सकता है।

साथ ही सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य, इलाज और दवाओं के विशेष इंतजाम तथा मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बराबर सम्मान और ट्रेन एवं बस किराए में छूट की मांगों को पार्टी के घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने गोरखपुर में जलभराव की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने वाले एक युवक के खिलाफ कथित कार्रवाई का जिक्र किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि युवक के खिलाफ गुंडा एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों द्वारा ‘‘सच्चाई दिखाने’’ पर भी कार्रवाई की जा रही है। देश में 1975 के आपातकाल का उल्लेख करते हुए अखिलेश ने कहा कि उस समय भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर थी और इन्हीं मुद्दों ने लोगों को सड़कों पर उतारा।

उन्होंने कहा कि आज भी महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर हैं। यादव ने कहा, ‘‘हम लोकतंत्र बचाएंगे, हम संविधान बचाएंगे।

प्रमुख खबरें

Expert Advice: बच्चे के दांत काले क्यों हो रहे हैं? रात की ये आदत हो सकती है वजह

UP में 2017 से पहले माफिया की समानांतर सरकार थी, CM Yogi Adityanath ने गिनाए पुलिस सुधार

Rohit Sharma ने की Captain Shubman Gill की तारीफ, 223 रन की पारी को बताया यादगार

कर्नाटक में Voter List से नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 का दुरुपयोग, DK Shivakumar का गंभीर आरोप