अखिलेश यादव का योगी सरकार से सवाल, पूछा-आखिर गरीबों को टीका कब लगेगा?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2021

जौनपुर (उप्र)। समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘ भाजपा की कोरोना वैक्‍सीन नहीं लगवाऊंगा’ कहकर टीकाकरण पर प्रदेश व्‍यापी बहस शुरू करने के बाद मंगलवार को कहा कि कोरोना का टीका गरीबों को कब लगेगा, मुफ़्त में लगेगा या पैसे से लगेगा, यह सरकार बताए। यहां श्रीराम पीजी कालेज, आदमपुर निगोह में पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह से मुलाकात के बाद भाजपा-जजपा गठबंधन में सुलह, हरियाणा सरकार को खतरा नहीं

यादव ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी में गरीबों को परदेस से घर वापस लाने के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा, मजदूर गुजरात, महाराष्ट्र से साइकिल से व पैदल ही चल दिए, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया जबकि सरकार के पास 90 हजार बसें है। अगर वही बसें सरकार चला देती तो रास्ते में लोग नही मरते।

इसे भी पढ़ें: जहरीली शराब से 12 लोगों की मौत दुःखद- विष्णुदत्त शर्मा

यादव ने आरोप लगाया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मरने वालों की कोई मदद नहीं की। उन्‍होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसान आंदोलन का समर्थन करती है।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा