UP Chunav से पहले सपा की दो-टूक रणनीति: Chandrashekhar Azad संग गठबंधन से साफ इनकार

By अंकित सिंह | Oct 27, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है, जबकि गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। इस राजनीतिक सरगर्मी के बीच, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार (27 अक्टूबर) को चंद्रशेखर आजाद की 'आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)' के साथ गठबंधन की संभावना को खारिज कर दिया और साथ ही AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा।

यादव ने कहा कि डोर किसके हाथ में है? पतंग उतनी ही ऊंची उड़ती है जितनी उसे ढील दी जाती है। अगर डोर खत्म हो जाए, तो खेल खत्म। सच तो यह है कि पीछे से जितनी ज्यादा ढील मिलेगी, पतंग उतनी ही ऊंची उड़ेगी। SP प्रमुख ने आगे कहा कि इस बार का चुनावी मुकाबला 80-20 का नहीं, बल्कि 90-10 का होगा, जिसमें 90 प्रतिशत हिस्सा उन लोगों का होगा जो खुद को पीड़ित या परेशान महसूस करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Akhilesh Yadav के बयान पर भड़के CM Dhami, कहा- पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा

सोमवार को चंद्रशेखर ने अखिलेश यादव के साथ गठबंधन करने का प्रस्ताव रखा था। आज़ाद ने कहा कि अगर बीजेपी को हराना है, तो समाजवादी पार्टी प्रमुख को सबको साथ लेकर चलना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी दलों को उनका उचित हिस्सा मिले। इससे पहले, AIMIM प्रमुख ओवैसी ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि सपा प्रमुख मुसलमानों के अधिकारों की बात करने वाले किसी भी व्यक्ति को अपना दुश्मन मानते हैं।
 

प्रमुख खबरें

कपड़े फाड़े, खून बहने लगा...ट्रंप ने किया था मिस स्विट्जरलैंड का रेप! चुनाव के बीच फिर निकला एपस्टीन का भूत

Omar Abdullah कैबिनेट में चार नए चेहरे शामिल, असंतोष के बाद Mubarak Gul बने नेकां महासचिव

UP Cabinet का फैसला, 1.70 लाख गैर-शिक्षण कर्मचारियों को मिलेगा Cashless Treatment

Mumbai-Pune Expressway Missing Link पर सिर्फ LMV और बसों को एंट्री, नए नियम जारी