UP Cabinet का फैसला, 1.70 लाख गैर-शिक्षण कर्मचारियों को मिलेगा Cashless Treatment

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 27, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत 1.70 लाख से अधिक गैर-शिक्षण कर्मचारियों और उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का फैसला किया है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न मंत्रिमंडल बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। फैसले से अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों तथा समग्र शिक्षा परियोजना के अंतर्गत कार्यरत गैर-शिक्षण कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद, अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल, वित्तविहीन विद्यालयों तथा समग्र शिक्षा परियोजना के अंतर्गत कार्यरत गैर-शिक्षण कर्मचारियों और उनके आश्रितों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। मंत्रा के अनुसार, इस योजना से लगभग 1,22,304 कार्मिकों को लाभ मिलने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि योजना के लिए प्रति कार्मिक 3,000 रुपये वार्षिक प्रीमियम की दर से 36.6912 करोड़ रुपये का वार्षिक वित्तीय व्यय भार अनुमानित है।

खन्ना ने बताया कि फैसले के तहत लाभार्थी कर्मचारियों और उनके आश्रितों को सरकारी चिकित्सालयों के साथ-साथ योजना से संबद्ध निजी चिकित्सालयों में भी अंतः रोगी विभाग (आईपीडी) में कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रमुख खबरें

Hyderabad में पत्नी को बंधक बनाकर दोस्तों से दुष्कर्म कराने का आरोप, Myanmar के पति पर केस

Congress चुनावी पारदर्शिता के लिए कर रही संघर्ष, Kumari Selja ने Ramlila Maidan रैली को बताया अहम

Mumbai Traffic Police ने तेज हेडलाइट वाले 12,585 वाहनों पर की कार्रवाई, 88.5 लाख जुर्माना वसूला

Tiger Shroff फायरिंग केस: Mumbai Police ने आरोपियों पर लगाया सख्त MCOCA