अखिलेश यादव का आरोप, कहा- भाजपा ने किया जनता से धोखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2019

देवरिया (उप्र)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा के लोगों ने जनता को धोखा दिया है और उसकी नींव झूठ एवं नफरत पर टिकी है। अखिलेश ने यहां एक चुनावी सभा में कहा,  भाजपा ने वादा किया था कि एक करोड़ लोगों को नौकरी दी जाएगी लेकिन वर्तमान सरकार ने जो फैसले लिए हैं, आज रोजगार किसी के भी हाथ में नहीं है। 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने धोखा दिया है। उनकी नींव झूठ और नफरत पर टिकी है और इस बार इस गठबंधन ने तय किया है कि नफरत की दीवारों को गिराकर इनका सफाया करने का काम आने वाले दिनों में भी किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ