अखिलेश यादव बोले, जब कभी समाजवादियों को मौका मिलेगा तो किसानों के साथ न्याय होगा

By अंकित सिंह | Aug 07, 2021

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह से तैयारी कर रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा बयान है। अखिलेश यादव के समाचार चैनल से बातचीत में साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी 400 सीटें जीतेगी। अखिलेश यादव ने किसानों को भी अपने पाले में करने की शुरुआत कर दी है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे ज़्यादा संकट में हमारा किसान है। हमारे देश का किसान विकास के खिलाफ नहीं है, बड़े से बड़े प्रोजेक्ट के लिए किसानों ने अपनी कीमती ज़मीन दी। लेकिन आज किसान भाजपा के सामने लगातार आंदोलन कर रहे हैं। जब कभी समाजवादियों को मौका मिलेगा तो किसानों के साथ न्याय होगा।  इससे पहले अखिलेश यादव ने राज्य की योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि जब से भाजपा सत्ता में आई तब से जनता को महंगाई और अपराध के दर्द से रोज गुजरना पड़ रहा है, लेकिन सपा की सरकार बनने पर जनता का दुख दर्द दूर होगा। एक बयान में अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार जबसे सत्ता में आई है, तबसे राजनीति में घोर गिरावट नज़र आई है, उत्तर प्रदेश में वैचारिक प्रदूषण भी खूब बढ़ा है, जनता के कष्टों का निवारण तो हुआ नहीं उल्टे उसको मंहगाई और अपराध के दर्द से रोज ही गुजरना पड़ रहा है, समाजवादी सरकार बनने पर ही जनता के दुःख दर्द दूर हो सकेंगे।

प्रमुख खबरें

PM Modi गुजरात-दमन में करेंगे ₹21,700 करोड़ के मेगा Projects का उद्घाटन, बदलेगा Regional विकास का नक्शा

दुनिया में तेल संकट के बीच Modi ने Venezuela से कर ली बड़ी डील, Delcy Rodríguez India Visit के दौरान हुए कई अहम ऐलान

योगी जी, हमें माफ कर दो अब कोई गुनाह नहीं करेंगे..., Ghaziabad में 150 अपराधियों ने Crime छोड़ने की ली शपथ, Video

Karnataka में Congress से मुस्लिम समाज की मांग, हमारे Vote से जीते, 5 Cabinet मंत्री बनाओ