अखिलेश यादव बोले, उत्तर प्रदेश की जनता को योगी सरकार नहीं बल्कि योग्य सरकार चाहिए

By अंकित सिंह | Nov 29, 2021

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल लगातार तेज हो रही है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। विपक्ष सत्तारूढ़ भाजपा पर हमलावर है तो वहीं भाजपा की ओर से भी जबरदस्त पलटवार किया जा रहा है। इन सब के बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को अब योगी सरकार नहीं बल्कि योग्य सरकार चाहिए। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर चुनाव होने हैं। अखिलेश यादव लगातार 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा करता है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव उन्होंने ये कहा कि किसानों की आय दोगुनी होगी। सरकार को ये बताना चाहिए कि जिस समय किसानों ने ये आंदोलन छेड़ा था तब भाजपा का क्या रुख था और आज जब भाजपा ने क़ानून वापस ले लिया है तो ये किसानों के हक़ में कैसे हो गया? उन्होंने कहा कि 700 किसानों की मौत हुई उनके परिवारों की मदद कौन करेगा? समाजवादी पार्टी ने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी तो 25 लाख रुपए से उन परिवारों का सम्मान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की जनता को योगी सरकार नहीं योग्य सरकार चाहिए। अगली बार जनता योग्य सरकार चुनेगी। 

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.