अखिलेश यादव बोले- योगी को वापस उत्तराखंड भेजेगी उत्तर प्रदेश की जनता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2022

आगरा (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक पराजय सुनिश्चित करेगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वापस उत्तराखंड भेजेगी। अखिलेश ने अपने गठबंधन के सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ यहां संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव भाईचारा बनाम भाजपा है। इस बार उत्तर प्रदेश के लोग मुद्दों के आधार पर मतदान करेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वापस उनके गृह राज्य उत्तराखंड भेजेंगे। उन्होंने कहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हमें संविधान दिया जिस पर देश चल रहा है। यह चुनाव संविधान की रक्षा का चुनाव भी है। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ ले रही है। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश-जयंत की रैली में जेब कतरों की मौज, उड़ा रहे लोगों के मोबाइल और कैश

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर बृहस्पतिवार को मेरठ में हुए हमले के बारे में अखिलेश ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। अखिलेश ने सारे माफिया तत्वों के उत्तर प्रदेश छोड़ देने के भाजपा के दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा लोग कह रहे हैं कि अपराधी उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। क्या किसी ने अपराधियों को प्रदेश छोड़ते हुए देखा है लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठते हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों के मसले पर कहा कि भाजपा ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा वादा किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दरअसल उद्योग पतियों के साथ खड़ी है और क्षेत्र के आलू उत्पादक किसान समस्याओं का सामना कर रहे हैं, कुछ किसानों ने तो अपनी आलू की फसल मुख्यमंत्री आवास के बाहर फेंक दी थी। 

प्रमुख खबरें

Hanuman Jayanti 2026: दूर होगी हर समस्या, बस बजरंगबली को चढ़ाएं ये 5 चीजें

RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले में सैमसन-जडेजा का डेब्यू, देखें दोनों प्लेइंग 11

Airport पर कहां मिलते हैं सस्ते कॉफी-समोसे? जहां राघव चड्ढा ने पी 10 रुपये में में चाय

Census 2027 का बड़ा फैसला: अब Live-in Couple भी माने जाएंगे शादीशुदा, सरकार का नया नियम।