RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले में सैमसन-जडेजा का डेब्यू, देखें दोनों प्लेइंग 11

By Kusum | Mar 30, 2026

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। जहां बारिश के कारण देरी से हुए टॉस को रॉयल्स ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं टीम में चार विदेशी खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इनमें जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, डोनोवन फरेरा और शिमरॉन हेटमायर शामिल हैं। वहीं चेन्नई की टीम में मैथ्यू शॉर्ट, जेमी ओवरटन, नूर अहमद और मैट हेनरी विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं। 

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।

चेन्नई सुपर किंग्स- संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद। 

प्रमुख खबरें

Shani Jayanti 2026 पर पीपल के नीचे जलाएं एक दीपक, खुल जाएंगे बंद किस्मत के दरवाजे

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार: NEET छात्रों का भविष्य चुराने वालों को जवाब देना होगा

Hormuz Strait पर Iran की दुनिया को खुली चेतावनी, War में शामिल देशों के जहाजों की No Entry

Vishwakhabram: BRICS Meeting में Iran-UAE के मतभेद खुलकर सामने आये, Modi-Jaishankar-Doval की Energy Diplomacy ने संभाले हालात