Milkipur bypolls: मिल्कीपुर उपचुनाव पर अखिलेश यादव ने शेयर कर दी कौन सी फोटो? योगी की पुलिस ने तुरंत की रिएक्ट किया- भ्रामक ट्वीट न करें

By अभिनय आकाश | Feb 05, 2025

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं के आईडी कार्ड की जांच कर रही है। अयोध्या पुलिस ने उनके आरोपों का जवाब दिया और कहा कि पुलिस मतदाताओं की नहीं, बल्कि एक उम्मीदवार के बूथ एजेंट की आईडी की जांच कर रही थी।  एक्स पर एक पोस्ट में अयोध्या पुलिस ने कहा कि पुलिस मतदाताओं की नहीं, बल्कि एक उम्मीदवार के बूथ एजेंट की आईडी की जांच कर रही थी। पुलिस ने हिदायत देते हुए कहा कि ऊपर दी गई फोटो बूथ एजेंट के पहचान पत्र की है, फोटो में दिख रहा व्यक्ति एक प्रत्याशी का बूथ एजेंट है, इसकी पुष्टि उसके पहचान पत्र को देखकर की गई है। कृपया भ्रामक ट्वीट न करें।  

इसे भी पढ़ें: Milkipur Bypolls: 'यह चुनाव नहीं चुनौती, लखनऊ वालों की नींद उड़ गई', मिल्कीपुर में बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भी बुधवार को आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव को 'प्रभावित' कर रही है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि प्रार्थना करना मेरी आस्था का विषय है। यह हमेशा से मेरे जीवन का हिस्सा रहा है। मिल्कीपुर में आज उपचुनाव हो रहा है। बीजेपी ने लगातार यहां चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की है। आज सुबह 7 बजे से मतदान चल रहा है और मुझे जानकारी मिली है कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्रों से भगाया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा