बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 19, 2026

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों को लेकर भाजपा पर हमला बोला और पूछा कि क्या पार्टी को उन बाढ़ पीड़ितों के प्रति “रत्ती भर” भी चिंता है, जिनके घर नष्ट हो गए हैं और जो राहत सामग्री की कमी से जूझ रहे हैं। वाराणसी से वडनगर तक शुरू की गई बाइक रैली का उल्लेख करते हुए अखिलेश ने भाजपा पर तंज भी कसा और पूछा कि क्या “बाइक विदेशी मुद्रा से खरीदे गए तेल को बर्बाद नहीं करेंगी”। उन्होंने इसकी प्रधानमंत्री की पहले की उस अपील से तुलना की, जिसमें लोगों से खाना पकाने के तेल का उपयोग कम करने और ईंधन बचाने को कहा गया था।

उन्होंने पोस्ट में कहा, अब तक भाजपा राजनीति का अपराधीकरण कर रही थी, अब भाजपा राजनीति का ‘अधिकारीकरण’ कर रही है।

प्रमुख खबरें

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार