प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर क्या बोले अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2018

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकजुटता की कोशिशों में जुटे समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि देश का अगला नया प्रधानमंत्री बनाने में उनकी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी लेकिन वह खुद इस पद का सपना नहीं देख रहे हैं। अखिलेश ने यहां पत्रकार वार्ता में कहा ‘‘देश का अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा, इसमें सपा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।’’ उन्होंने कहा ‘‘सपा कार्यकर्ता मिलकर देश का नया प्रधानमंत्री बनाएंगे।’’ हालांकि अखिलेश ने यह भी स्पष्ट कहा कि वह पीएम नहीं बनना चाहते। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा कोई इतना बड़ा सपना नहीं है। हम यहीं उत्तर प्रदेश में रहना चाहते हैं।’’ सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमने गठबंधन के नये रास्ते बना दिये हैं। इसी से तो भाजपा परेशान है।

 

मालूम हो कि अखिलेश लोकसभा के आगामी चुनाव से पहले विपक्षी दलों के गठबंधन की भरसक कोशिश कर रहे हैं। बसपा तथा अन्य विपक्षी दलों की मदद से सपा ने गत मार्च में गोरखपुर और फूलपुर की प्रतिष्ठित लोकसभा सीटों के उपचुनाव जीते थे। इसके अलावा सपा ने हाल में हुए कैराना लोकसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी तबस्सुम हसन को समर्थन दिया था और वह चुनाव जीत गयी थीं।गठबंधन की हर मुमकिन कोशिश कर रहे अखिलेश ने हाल में यह भी कहा था कि वह लोकसभा चुनाव में बसपा के लिये दो-चार सीटों का त्याग करने को भी तैयार हैं।

 

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी