साजिश करने के ‘मास्‍टर’ ही लगा रहे विपक्ष पर साजिश का आरोप: अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित समुदाय की महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्‍कर्म और उसकी मौत के मामले में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा विपक्षी दलों पर साजिश रचे जाने का आरोप लगाये जाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि साजिश करने के ‘मास्‍टर’ ही विपक्ष पर साजिश का आरोप लगा रहे है। यादव ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘यह कैसी विडम्बना है कि जिसकी साजिश करने में मास्टरी है वही विपक्ष पर साजिश करने का आरोप लगा रहे हैं। पूरा प्रदेश बलात्कार और हत्याओं से थर्रा उठा है। बच्चियों का जीवन खतरे में है। कोई जिला नहीं बचा है जहां प्रतिदिन दुष्कर्म की घटनाएं न होती हो। नाबालिग छात्राएं डरी-सहमी है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को ‘रेप स्टेट‘ बना दिया है। उन्होंने कहा है कि हाथरस सहित दुष्कर्म की शिकार सभी बेटियों-बहनों को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी ‘न्याय युद्ध‘ छेड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। यादव ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार से तो जनता का विश्वास ऐसे टूटा है कि लखनऊ में दुष्कर्म की शिकार पीड़िता दूसरे राज्य में मामला दर्ज करा रही है। उन्‍होंने सवाल उठाया, ‘‘हाथरस काण्ड में जो प्रश्न अनुत्तरित हैं किन्तु जांच के महत्वपूर्ण बिन्दु है वे हैं कि रात में लाश जलाने को किसने कहा? क्या लखनऊ से फोन गया? 

इसे भी पढ़ें: कुछ अराजकतावादी लोग देश में सांप्रदायिक उन्माद, जातीय हिंसा की साजिश कर रहे हैं: योगी

एक बड़े अधिकारी ने बलात्कार न होने का बयान दिया जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में जख्म होने की बात है? पीड़िता का परिवार लगातार दहशत में क्यों है? कौन उनको मनमाने बयान देने के लिए धमकाता है?’’ पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि एक बात बहुत साफ है कि दुष्कर्म काण्ड के गुनहगार कितनी परतें ओढ़ लें लेकिन सच पर पर्दा नहीं डाला जा सकेगा और सच्चाई तो सामने आएगी ही तथा जब सच सामने आएगा तो आज की अहंकारी सत्ता का सारा खेल खत्म हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Jairam Ramesh ने Ram Mandir जमीन खरीद पर PM Modi को घेरा, चंदे में हेरफेर का लगाया आरोप

Yamuna सफाई के लिए DJB की 9000 करोड़ की योजनाएं शुरू, CM Rekha Gupta ने दिया रोडमैप

J&K Bank का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 10.6% उछला, ₹546 करोड़ से अधिक पहुंचा

Diljit Dosanjh के फैंस का बढ़ा इंतजार, 30 अक्टूबर के JLN Stadium शो को नहीं मिला सुरक्षा क्लीयरेंस