कुछ अराजकतावादी लोग देश में सांप्रदायिक उन्माद, जातीय हिंसा की साजिश कर रहे हैं: योगी

मुख्यमंत्री योगी और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को टुंडला सुरक्षित विधानसभा उपचुनाव के संबंध में भाजपा के मंडल, बूथ और सेक्टर प्रभारियों से ऑनलाइन संवाद किया।
भाजपा कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के रूप में हमें अपने विकासपरक प्रयासों से इन अराजक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा।’’ मुख्यमंत्री योगी और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को टुंडला सुरक्षित विधानसभा उपचुनाव के संबंध में भाजपा के मंडल, बूथ और सेक्टर प्रभारियों से ऑनलाइन संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सपा, बसपा की पहचान से हर कोई वाकिफ है। एक अराजकता तो दूसरा भ्रष्टाचार का पर्याय है। रही कांग्रेस की बात तो उसके पास कोई जमीन ही नहीं है। लिहाजा आपका किसी दल से कोई मुकाबला ही नहीं है। उपचुनाव वाली सभी सीटों पर भाजपा की जीत तय है। आपको रिकॉर्ड जीत के लिए प्रयास करना है।’’मा. मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी व मा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @swatantrabjp जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फिरोजाबाद जिले की टूण्डला विधानसभा के उपचुनाव की बैठक को सम्बोधित किया। pic.twitter.com/u4FRf3Hfjv
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) October 5, 2020
इसे भी पढ़ें: सपा ने योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना, कहा- सांप्रदायिक हिंसा की साजिश नाकाम की जानी चाहिए
योगी ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किये गये कार्यों के बारे में भी बताएं। उन्होंने कहा कि अपनी बात लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का अधिकतम प्रयोग करें। उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के कारण इस बार का चुनाव बिल्कुल अलग तरह का होगा। बड़ी सभाएं नहीं होंगी। लिहाजा सारा ध्यान 100 प्रतिशत बूथों के गठन और चार-पांच की टोलियां बनाकर घर-घर जाकर गहन जनसंपर्क करने पर होना चाहिए।
अन्य न्यूज़












