योगी सरकार के 100 दिन पर अखिलेश का तंज, भ्रष्टाचार, अन्याय चरम पर है, सरकार को पीछे से कोई और चला रहा है

By अभिनय आकाश | Jul 05, 2022

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर लिए। इसको लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन नाकामियों से भरे हुए हैं। सरकार ने प्रदेश में कोई विकास नहीं किया है। अखिलेश ने कहा कि सरकार जहां 100 दिन की उपलब्धि बता रही है उनको 5 साल 100 दिन की उपलब्धि बतानी चाहिए। इनकी उपलब्धि की पोल तब खुली जब उनके उपमुख्यमंत्री लखनऊ वापस आए और उनसे बिना पूछे तबादला कर दिया... भ्रष्टाचार, अन्याय चरम पर है।

इसे भी पढ़ें: MVA का हर दांव फेल, सपा-AIMIM के कारण विपक्ष में फूट, स्पीकर चुनाव में जानिए किसने कहां दिए वोट

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने लखनऊ में अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर एक पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तंज भी कसा। सीएम योगी ने कहा कि विधानपरिषद चुनाव में बीजेपी ने 33 सीट हासिल की। 

प्रमुख खबरें

Iran के लिए कश्मीर का प्यार, इसे देख बलूचिस्तान ने कर दिया तगड़ा ऐलान

Delhi Assembly Bomb Threat | राजधानी में हाई अलर्ट! दहल उठी दिल्ली विधानसभा, स्पीकर और सीएम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Delhi Budget से पहले विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, Email में PM Modi का भी नाम

Iran के हमले से दहला Israel, भाषण के बीच President Herzog को बंकर में लेना पड़ा सहारा