अखिलेश का साथ नहीं छोड़ेंगे राजभर, बोले- 2024 के चुनावों में रहूंगा साथ, योगी सरकार ने नफरत फैलाने का किया काम

Om Prakash Rajbhar
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यादव ही आम चुनाव में प्रदेश में विपक्ष का इंजन होंगे। सुभासपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश की जनता आम चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने सुझाव दिया है कि अखिलेश यादव के साथ ही उनकी पार्टी के सभी नेताओं को क्षेत्र में निकलना होगा।

बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वह समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही रहेंगे। उन्होंने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा कि योगी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल में भाजपा ने सिर्फ नफरत फैलाने का काम किया है। राजभर ने सोमवार को जारी एक बयान में स्पष्ट किया कि वह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष के साथ ही रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर किया जोरदार हमला, कहा-देश वंशवादी राजनीतिक दलों से ऊब चुका है, टिक पाना मुश्किल 

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि यादव ही आम चुनाव में प्रदेश में विपक्ष का इंजन होंगे। सुभासपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश की जनता आम चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने सुझाव दिया है कि अखिलेश यादव के साथ ही उनकी पार्टी के सभी नेताओं को क्षेत्र में निकलना होगा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सपा का सहयोगी दल है। राजभर ने रविवार को कहा था, आखिर सपा और बसपा गरीबों और वंचितों का शुभचिंतक बनने की बात कहकर उनके साथ छल क्यों कर रही हैं। मेरा मानना है कि अगर वे दोनों गरीबों की ही लड़ाई लड़ रही हैं तो फिर वे अलग अलग रहकर चुनाव क्यों लड़ रही हैं?

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव पर निरहुआ ने कसा तंज, कहा- समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन गई है 

राजभर ने रविवार को पीटीआई- से कहा था, सपा और बसपा की आपसी लड़ाई की वजह से गरीबों और वंचित वर्ग के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें साथ मिलकर अगला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। यह मेरी उन्हें सलाह है। राजभर की पार्टी सुभासपा ने हाल के विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन कर लड़ा और छह सीटों पर जीत हासिल की। राजभर ने योगी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि योगी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल में भाजपा ने सिर्फ नफरत फैलाने का काम किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़