पुलिस मार्च पर Akhilesh Yadav का तंज, बोले- जनता का विश्वास जीतने के लिए ‘दल-बल’ की ये परेड हो रही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को होने वाले मतदान की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासन में चुनाव में ‘‘इतनी धांधली’’ हो रही है और जनता का विश्वास जीतने के लिए ‘दल-बल’ की परेड कराई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: Kailash Gahlot के इस्तीफे पर सियासी बवाल, AAP के आरोपों पर BJP ने किया पलटवार, Congress ने भी साधा निशाना

सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘वैसे मीडिया का मानना है कि ये मन से डर निकालने की नहीं, मन में डर डालने की प्रक्रिया ज्यादा लग रही है, जिससे सत्ताधारी ‘दल’ को चुनाव में ‘बल’ मिले और जनता कम से कम संख्या में वोट डालने के लिए बाहर निकले, जिससे चुनावी घोटाला करने में आसानी हो और घोटाले के गवाह कम हो सकें।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘लेकिन इन सबके बाद भी जनता ने ठान लिया है कि वो बाहर आएगी और भाजपा को हराने-हटाने को लिए वोट करेगी।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस संबंध में निर्वाचन आयोग से आग्रहकि वह वोटिंग कम करवाने की इस साजिश को नाकाम करे। यादव ने‍ कहा, ‘‘इस बार जनता अपने मोबाइल कैमरों के साथ तैनात रहेगी और गड़बड़ी करने वाले किसी भी स्तर के व्यक्ति को अदालत तक ले जाकर दंड दिलवाकर ही मानेगी।’’

इसे भी पढ़ें: AAP में शामिल हुए Anil Jha, कैलाश गहलोत के इस्तीफे के सवाल को Arvind Kejriwal ने मुस्कुराकर टाला

सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘जनता ने ‘मतदान भी, सावधान भी’ का नारा स्वीकार कर लिया है और अपने वोट की रक्षा के लिए सब कुछ करने को तैयार है। इस बार भाजपाई चुनावी घोटालेबाज अपनी खैर मनाएं।’’ उत्तर प्रदेश में जिन नौ विधानसभा सीट पर चुनाव होने हैं, उनमें कटेहरी (आंबेडकरनगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

UP में भारी बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति पर UPPCL की सख्त निगरानी, फॉल्ट तुरंत ठीक करने के आदेश

MP में इस वर्ष 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती होगी, CM Mohan Yadav का इंदौर में ऐलान

कानून लागू करने में ज्ञान और समझ दोनों जरूरी, Gwalior में बोले Justice Prashant Kumar Mishra

सटीक Cancer Care को सस्ता बनाने के लिए 5 साल की नीति जरूरी: डॉ. सिरोही