Diljit Dosanjh के बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले पुलिस को मिला धमकी भरा ईमेल, इंदौर शो में भी हुआ था ऐसा

By एकता | Nov 24, 2026

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु में होने वाले कॉन्सर्ट से पहले बम धमाके की धमकी मिली है। धारवाड़ पुलिस कमिश्नर को एक ईमेल भेजा गया है, जिसमें 29 नवंबर को होने वाले शो के दौरान आईईडी धमाके की चेतावनी दी गई है। इस ईमेल में 'खालिस्तान जिंदाबाद' का नारा भी लिखा गया है।

ईमेल में कहा गया है कि मदावरा के एनआईसीई रोड ग्राउंड में होने वाले कॉन्सर्ट को निशाना बनाया जा सकता है। इसके साथ ही कॉन्सर्ट में आने वाले लोगों को भी चेतावनी दी गई है। ईमेल भेजने वाले ने लोगों से बच्चों को कार्यक्रम में न लाने, आईफोन पर कॉल न उठाने और मेट्रो से सफर न करने को कहा है।

पुलिस को यह धमकी ईमेल के जरिए मिली है। मामले की जांच की जाएगी, ताकि धमकी की सच्चाई का पता लगाया जा सके और ईमेल भेजने वाले की पहचान हो सके। फिलहाल कॉन्सर्ट के कार्यक्रम में बदलाव की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें: Avinash Mishra-Eisha Singh Controversy के बीच Kashish Kapoor ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

इंदौर कॉन्सर्ट से पहले भी मिली थी बम धमाके की धमकी

बेंगलुरु में मिली धमकी से कुछ दिन पहले दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर भी बम धमाके की धमकियां मिली थीं। 15 नवंबर को होने वाले इस शो से पहले इंदौर के मेयर कार्यालय, निजी स्कूलों और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर पीठ को कई धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे।

हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने के बाद भी दिलजीत ने इंदौर में अपना कॉन्सर्ट किया। यह कार्यक्रम अपने गानों पर लगी पाबंदी को लेकर भी चर्चा में रहा था। शराब, नशे और हथियारों का जिक्र होने के कारण उनके चार गानों को कार्यक्रम में गाने पर रोक लगा दी गई थी। इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल थे।

मंच से दिलजीत ने राहत इंदौरी की कविता सुनाई

गानों पर लगी रोक के बाद दिलजीत ने मंच से मशहूर शायर राहत इंदौरी की पंक्तियां सुनाईं। उन्होंने कहा, "सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।" बाद में दिलजीत ने कॉन्सर्ट का एक वीडियो भी साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "राहत इंदौरी साहब।"

इसे भी पढ़ें: सामने आकर बोलकर दिखाओ... 9 साल बड़ी Delnaz Daruwala को डेट करने पर ट्रोल हुए Sorab Bedi, अब दिया करारा जवाब

ऑरा इंडिया टूर 2026 का हिस्सा है बेंगलुरु शो

बेंगलुरु में होने वाला यह कॉन्सर्ट दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर 2026 का हिस्सा है। इस दौरे की शुरुआत 30 अक्टूबर को दिल्ली से हुई थी। इस टूर के तहत दिलजीत देश के अलग-अलग शहरों में लाइव कार्यक्रम कर रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं।

प्रमुख खबरें

BJP और Shiromani Akali Dal में फिर हुआ गठबंधन, Punjab में शिअद को मिलेगा CM पद

विदेशी महिला बंदियों के लिए Narela में अलग Detention Centre बनाएगी दिल्ली सरकार

Adani Group करेगा 120 अरब डॉलर का निवेश, Jefferies ने रिपोर्ट में दी जानकारी

Punjab Polls: नशाखोरी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्या, अकाली दल से गठबंधन के साथ अमित शाह ने पंजाब से किए ये 4 वादे