लुलु मॉल विवाद मामले में सामने आया अखिलेश का ट्वीट, बोले- साजिशों की राजनीति होगी तो निवेश कैसे होगा

By अंकित सिंह | Jul 15, 2022

उद्घाटन के साथ ही लखनऊ स्थित लुलु मॉल अब विवादों में आ गया है। लुलु मॉल मैं नमाज पढ़ते कुछ लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद से लगातार लुलु मॉल को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी सवाल किए जा रहे हैं। दरअसल, योगी आदित्यनाथ में रविवार को लखनऊ के लुलु मॉल का उद्घाटन किया था। लुलु मॉल को उत्तर भारत के सबसे बड़े मॉल के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। लुलु मॉल विवाद पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव का भी ट्वीट आ गया है। अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कहा है कि साजिशों की राजनीति होगी तो निवेश कैसे आएगा। 

लुलु मॉल के महाप्रबंधक समीर वर्मा ने एक वीडियो जारी कर कहा लुलु मॉल सभी धर्मों का आदर करता है। मॉल के अंदर किसी भी तरह का धार्मिक कार्य या इबादत की इजाजत नहीं है। हम अपने स्टाफ तथा सुरक्षा कर्मियों को ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने का प्रशिक्षण देते हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान सुशांत गोल्फ सिटी थाने के कुछ पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लुलु मॉल के बाहर पहुंचे। उसके बाद शिशिर चतुर्वेदी और संगठन के अन्य लोगों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया मॉल के अंदर नमाज पढ़ी गई जो कि सार्वजनिक स्थलों पर नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं होने संबंधी नीति के खिलाफ है।

प्रमुख खबरें

UN Experts का Pakistan पर कड़ा प्रहार, Balochistan में Imran Ali की Extra-Judicial Killing पर मांगी निष्पक्ष जांच

आम आदमी की तरह PM Modi का Delhi Metro में सफर, लोगों से की बातचीत । Video

Pakistan Economic Crisis: महंगाई और Electricity Bills ने तोड़ी जनता की कमर, Ipsos Survey में हुआ खुलासा

Middle East Crisis: US Navy पर हमले के बाद America का कड़ा एक्शन, Iran के 3 तेल टैंकरों को किया Destroy