West Bank में गोलीबारी के बाद Netanyahu कार्यालय ने दिया पूर्ण बंदी की तैयारी का निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 23, 2026

इजराइली सैनिकों ने शुक्रवार सुबह कब्जे वाले वेस्ट बैंक में हेब्रोन शहर के पास हमला करने वाले दो लोगों को गोली मार कर घायल कर दिया। सेना ने यह जानकारी दी। इस घटना में कम से कम पांच लोग घायल हुए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है।

सेना के मुताबिक, हमलावरों के पास एम-16 राइफल और एक पिस्तौल थी। हालांकि, उसने कथित हमले के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। साथ ही मारे गए दोनों लोगों और घायलों की पहचान भी नहीं बताई गई।

आपातकालीन सेवा कर्मियों ने बताया कि घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। उन्हें इजराइल के अस्पतालों में ले जाया जा रहा था। आपातकालीन सेवा कर्मियों के एक बयान के अनुसार, सुबह येहुदा जंक्शन के पास घटनास्थल पर पहुंचने के दौरान भी गोलीबारी जारी थी।

उन्होंने बताया कि 20 वर्ष के दो युवकों के पैरों के निचले हिस्से में गोली लगी, जबकि एक अन्य व्यक्ति बेहोश था और गंभीर रूप से घायल था। आपातकालीन सेवा दल के त्सुरियल एद्री ने कहा, ‘‘जब हम घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां स्थिति बेहद गंभीर थी और इलाके में गोलीबारी जारी थी।’’ अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। यह घातक गोलीबारी ऐसे समय हुई है, जब अगले मंगलवार को इजराइल के मतदाता यह फैसला करेंगे कि नेतन्याहू को प्रधानमंत्री के रूप में एक और कार्यकाल दिया जाए या इजराइली राजनीति में नए दौर की शुरुआत हो।

यह चुनाव हमास के नेतृत्व में इजराइल पर हुए हमलों के तीन साल बाद हो रहा है। इजराइल की सरकार ने चुनाव से पहले देश के ‘‘दुश्मनों’’ के संभावित हमलों को लेकर चेतावनी दी है। इजराइल के दक्षिणपंथी राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर ने कहा कि हेब्रोन में हुआ हमला दर्शाता है कि वेस्ट बैंक में फलस्तीनियों की आवाजाही की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है।

बेन-ग्विर अपने चरमपंथी विचारों के लिए जाने जाते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Protest: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठा लिया ये बड़ा कदम

Haryana में 40000 बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गहराया संकट, Anil Vij ने दिए बातचीत के संकेत

Delhi में SIR के खिलाफ सड़क पर उतरे वाम दल, CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग, कई हिरासत में

ऐसा खतरा, बंद हो जाएंगी सारी वेबसाइट्स! PHP क्या है, जिसकी एक खामी से छाया इंटरनेट पर सबसे बड़ा खतरा