Akhilesh Yadav ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल किए जाने का स्वागत किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2023

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल किए जाने का स्वागत करते हुए सोमवार को कहा कि उम्मीद है कि सपा के पूर्व विधायक आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की विधानसभा सदस्यता भी जल्द बहाल कर दी जाएगी। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए जाते वक्त संवाददाताओं से बातचीत में अखिलेश ने राहुल की लोकसभा सदस्यता बहाल किए जाने से जुड़े सवाल पर कहा, “सबसे पहले तो उच्चतम न्यायालय को बधाई। उसके इस निर्णय से लोकतंत्र और न्यायालय पर भरोसा बढ़ा है। भाजपा का काम करने का तरीका यह है कि वह लोगों की सदस्यता छीन लेना चाहती है।” सपा प्रमुख ने कहा, “हमें उम्मीद है कि औरों की सदस्यता भी बहाल होगी। आजम खां, उनके बेटे और बहुत सारे लोगों की सदस्यता छीनी गई है।”

इसे भी पढ़ें: माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय और बांग्लादेशी विश्वविद्यालय के बीच हुआ अनुबंध, वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाने की दिशा में कदम

इससे पहले, सपा अध्यक्ष ने एक ट्वीट में कहा, “भाजपा विपक्ष के सांसदों और विधायकों की सदस्यता छीनने का षड्यंत्र करते-करते अब ख़ुद इसका शिकार हो गई है। अब देखते हैं कि वह कितनी जल्दी अपने सांसद की सदस्यता समाप्त करती है और कितनी जल्दी अन्य की सदस्यता बहाल करती है। भाजपा की साजिश का अब पर्दाफाश हो गया है।” अखिलेश ने संवाददाताओं से बातचीत में प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “आज जनता रो रही है। बिजली का संकट है। किसानों को पैदावार का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। क्या सरकार उनकी मदद करने को तैयार है। एक भी नयी मंडी नहीं खुली। जो खुली वह भी बंद हो गई।

प्रमुख खबरें

NEET Protest: Yogi Adityanath का Congress-SP पर बड़ा आरोप, छात्रों को कर रहे बदनाम

OTT पर रिलीज़ हुई Masters of the Universe, Nicholas Galitzine के ही-मैन अवतार के मुरीद हुए फैंस

फिर प्रदर्शन किया तो ड्रग केस में फंसा देंगे...स्टूडेंट प्रोटेस्टर को पुलिसकर्मी ने धमकाया, हो गया बड़ा एक्शन

PM Modi के फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर Kejriwal का हमला, बोले- पहले Dharmendra Pradhan इस्तीफा दें