'नंगा नाच' करने वाले कमेंट पर अक्षरा सिंह ने अनुभव सिंहा को दिया करारा जवाब, देखें वीडियो

By रेनू तिवारी | Sep 17, 2020

मुंबई में बॉलीवुड इंडस्ट्री में मचा घमासान अब भोजपुरी सिनेमा तक पहुंच गया है। हाल ही में संसद में सांसद और एक्टर रवि किशन ने बॉलीवुड में फैले ड्रग्स मामले को लेकर कहा कि इंडस्ट्री में फैले ड्रग्स माफिया का सफाया होना चाहिए। रवि किशन की ये बात जया बच्चन को अच्छी नहीं लगी। जया बच्चन ने अपने  रवि किशन और कंगना रनौत को थाली में छेद करने वाला बताया और कहा कि कुछ लोग बॉलीवुड को बदनाम कर रहे हैं। जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: नितेश राणे की अमित शाह से अपील, दिशा सलियान के मंगेतर को पता है मौत का राज, बढ़ाई जाए उसकी सुरक्षा

अनुभव सिंहा यहीं पर नहीं शांत हुए उन्होंने रवि किशन पर हमला करते हुए पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री पर सवाल खड़ा किया। अनुभव सिंहा ने भोजपुरी इंडस्ट्री को नंगा नाच करने वाली इंडस्ट्री कहा हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री पर सवाल उठाने वाले अनुभव सिंहा को भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने करारा जवाब दिया हैं। सोशल मीडिया पर 7 मिनट का एक वीडियो पोस्ट करके अक्षरा सिंह ने कहा हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री को पहचान दिलाने वाले रवि किशन है। अपनी मेहनत ने उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है कि आज संसद में बैठे हुए हैं।  अनुभव सिंहा से अक्षरा सिंह ने कहा कि आप तो बनारस के लेकिन आज तक आपने यहां के लिए क्या किया। जब भोजपुरी इंडस्ट्री को लोग पहचाने लगे हैं तब आप गाने बनाते हैं। बॉलीवुड की गंदगी पुरी दुनिया देख रही है। अगर भोजपूरी में नंगा नाच होता है तो बॉलीवुड में पूजा नहीं होती हैं। अक्षरा सिंह ने अनुभव सिंहा की क्लास लगायी और कहा आपने तो अपनी भाषा को गाली दी है। 

यहां सुने  अक्षरा सिंह का पूरा बयान 

View this post on Instagram

@anubhavsinhaa proud to be a bhojpuri kalakar 🙏 @ravikishann @kanganaranaut #istanwithravikishan #justiceforssr #justiceforkangana

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on

प्रमुख खबरें

Virat Kohli की सादगी और लगन के मुरीद हुए Jacob Duffy, वनडे सीरीज में टक्कर को तैयार

जीप पर सवार Rahul Gandhi, साथ में कई बड़े नेताओं का काफिला! Ramlila Maidan की ओर बढ़ा विपक्षी कुनबा

Siang Project: प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर अरुणाचल प्रदेश के 3 जिलों में बंद

SEBI चेयरमैन Tuhin Kanta Pandey बोले, निष्‍क्रिय कंपनियों को शेयर बाजार से बाहर करेगा नियामक