जीप पर सवार Rahul Gandhi, साथ में कई बड़े नेताओं का काफिला! Ramlila Maidan की ओर बढ़ा विपक्षी कुनबा

By एकता | Nov 01, 2026

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली आयोजित की जा रही है। इस रैली में शामिल होने के लिए राहुल गांधी जीप में सवार होकर रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए। उनके साथ इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता भी रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इन नेताओं में प्रियंका गांधी वाड्रा, फारूक अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, अभिषेक बनर्जी और केसी वेणुगोपाल समेत कई अन्य नेता शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में फिर लगेगा 'ठगों का मेला'... INDIA Bloc की रैली पर BJP का हमला

दिल्ली पुलिस ने किए सुरक्षा के इंतजाम

रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के इंतजाम किए हैं। स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर देवेश श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे इलाके में कानून-व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा, "जैसा कि आप देख सकते हैं, हम कानून-व्यवस्था की स्थिति संभाल रहे हैं और सब कुछ शांतिपूर्ण है। लोग आ रहे हैं। हम आयोजकों के संपर्क में हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं कि रैली शांतिपूर्ण तरीके से हो और सभी जरूरी सुरक्षा उपायों का पालन किया जाए।"

प्रमुख खबरें

Nepal के शे-फोक्सुंडो में भारी बर्फबारी, 6 Indian Tourists फंसे

Chandigarh Police के बेड़े में शामिल हुए 141 नए वाहन, Amit Shah बोले- गश्त होगी मजबूत

मुनाफे की जगह निकला भारी घाटा, IL&FS ने पूर्व निदेशकों से मांगे 185.88 करोड़ रुपये

Devendra Fadnavis का विपक्ष पर तीखा हमला, Congress ने आपातकाल में की थी ‘संविधान चोरी’