अक्षय कर्णीवार का शतक, विदर्भ को पहली पारी में बढ़त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2019

नागपुर। अक्षय कर्णीवार के करियर के पहले शतक और निचले क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाले रणजी चैंपियन विदर्भ ने इसके बाद शेष भारत की सलामी जोड़ी को सस्ते में आउट करके गुरुवार को यहां ईरानी कप क्रिकेट मैच के तीसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा। कर्णीवार आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे और उन्होंने 102 रन की आकर्षक पारी खेली जिससे विदर्भ ने 425 रन बनाकर पहली पारी में 95 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। शेष भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 102 रन बनाये हैं और उसे अब सात रन की बढ़त मिल गयी है। 

इसे भी पढ़े: साइना नेहवाल ने कोर्ट को बताया खराब, खेलने से मना किया

कर्णीवार और वाडकर ने सुबह विदर्भ की पारी की शुरूआत की। वाडकर लंच से पहले आउट हो गये लेकिन कर्णीवार ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने धर्मेन्द्रसिंह जडेजा पर मिडविकेट क्षेत्र में दिन का पहला छक्का जमाया। उन्हें अक्षय वाखरे (20) का अच्छा साथ मिला। कर्णीवार और वाखरे ने आठवें विकेट के लिये 76 रन जोड़कर अपनी टीम को बढ़त दिलायी। कर्णीवार शतक पूरा करने के बाद लेग स्पिनर राहुल चाहर की गेंद को पुल करने के प्रयास में चूक गये और पगबाधा होकर पवेलियन लौटे। वाखरे भी इसके तुरंत बाद चाहर की गुगली पर बोल्ड हो गये। इसके बाद रजनीश गुरबाणी (नाबाद 28) और यश ठाकुर (10) ने आखिरी विकेट के लिये 39 रन जोड़कर शेष भारत के गेंदबाजों की परेशानी बढ़ायी। युवा चाहर शेष भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 112 रन देकर चार विकेट लिये। अंकित राजपूत, जडेजा और कृष्णप्पा गौतम ने दो–दो विकेट हासिल किये। 

प्रमुख खबरें

Vilasrao Deshmukh Death Anniversary: जमीनी राजनीति से Maharashtra CM की कुर्सी तक का अद्भुत Journey

झुका बांग्लादेश, पहले दिखाए तेवर, अब भारत से मांग रहा मदद!

केंद्रीय मंत्री JP Nadda AIIMS Delhi में भर्ती, लेटेस्ट हेल्थ अपडेट जारी

Festival Diet Plan: रक्षाबंधन से पहले 2 किलो वजन घटाने का Formula, डिनर में अपनाएं ये Healthy Habits