OMG 2 Collection । 100 करोड़ के पार पहुंची Akshay Kumar और Pankaj Tripathi की ओएमजी-2 की कमाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2023

मुंबई। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ओएमजी 2 ने रिलीज के दस दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 101.61 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी। अमित राय निर्देशित फिल्म ‘ओएमजी 2’ में पंकज त्रिपाठी भगवान शिव के भक्त कांति शरण मुद्गल और अक्षय कुमार भगवान के दूत की भूमिका में हैं।

इसे भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर Gadar 2 की रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी, फिल्म देखने पहुंची Hema Malini, जमकर की Sunny Deol की तारीफ

केप ऑफ गुड फिल्म्स और वाकाओ फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म किशोरों की समस्याओं और यौन शिक्षा के महत्व पर आधारित है। वाकाओ फिल्म्स ने फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किए। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में कैप्शन दिया, हमारी यात्रा सफल करने के लिए धन्यवाद। वायकॉम18 के बैनर तले बनी इस फिल्म में अभिनेत्री यामी गौतम और पवन मल्होत्रा भी हैं। यह फिल्म 2012 की ‘ओएमजी- ओह माय गॉड!’ की अगली कड़ी है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर