Akshay Kumar बन गए भारत के नागरिक, स्वतंत्रता दिवस पर फैंस के साथ शेयर की खुशखबरी

By रितिका कमठान | Aug 15, 2023

भारत के सबसे फेमस एक्टरों में शुमार अक्षय कुमार अब भारतीय नागरिक बन गए है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने अपने डॉक्यूमेंट की फोटो भी शेयर की है। अबतक अक्षय कुमार कनाडा के नागरिक थे। कनाडा की नागरिकता होने के कारण उन्हें कई बार आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था।

अक्षय ने पहले कहा था कि 1990 के दशक में वह अपने करियर के बुरे दौर से गुजरे थे और उस दौरान उन्होंने लगातार 15 से अधिक फ्लॉप फिल्में दीं थीं, जिसके बाद उन्हें कनाडा की नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान नहीं करने के बाद उनकी नागरिकता जांच के दायरे में आ गई थी। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गैर-राजनीतिक साक्षात्कार लेने के बाद यह मामला भी बहस का विषय बन गया था।

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2019 में अक्षय कुमार ने बताया था कि वो जल्द ही भारतीय पासपोर्ट के लिए अप्लाई करेंगे। उनके पास अब भारतीय पासपोर्ट है और भारतीय नागरिक बने है। बता दें कि इन दिनों अक्षय कुमार बॉलीवुड फिल्म ओएमजी 2 में दिख रहे है। इस फिल्म में अक्षय धमाल मचाते दिख रहे है। ये फिल्म 11 अगस्त को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल निभा रहे है। 

प्रमुख खबरें

बस एक धागे पर टिकी है ज़िंदगी, Iran की मदद करने वाले देशों को Donald Trump की Economic D-Day वाली चेतावनी

जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है, अमेरिकी राजदूत Sergio Gor के बयान पर तिलमिलाया पाकिस्तान, प्रभारी को किया तलब

Vinay Mohan Kwatra ने US अधिकारियों से द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा की

Yogi Adityanath ने Lucknow में Taj Palace होटल का उद्घाटन कर उत्तर प्रदेश को बताया पर्यटन केंद्र