आंगनवाड़ी के बच्चों की मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार, सीएम शिवराज बोले- पुनीत कार्यों में सदैव मिला सहयोग

By अंकित सिंह | May 24, 2022

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आंगनबाड़ी के बच्चों की मदद के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। खुद इस बात की जानकारी शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर के जरिए दी। अपने ट्वीट में शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि प्रदेश के बच्चों का सर्वांगीण विकास हम सबकी जिम्मेदारी है। आज मैं सायं 5.30 बजे प्रदेश की सड़कों पर निकलूंगा और आंगनवाड़ी के बच्चों के उपयोग की वस्तुएं जनसहयोग से एकत्रित करूंगा। आप से भी आग्रह है कि इस पुनीत प्रयास में हरसंभव योगदान दीजिये। शिवराज सिंह चौहान के इस पहल को अब फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने भी अपना समर्थन दिया है।

इसे भी पढ़ें: ग्वालियर-चंबल को लेकर संतुलित नजर आ रहे CM शिवराज, दोनों कद्दावर नेताओं को बैठाया अपने पास

इसके साथ ही शिवराज ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कार का केंद्र हैं आंगनवाड़ियां। मैं आज भोपाल के अशोका गार्डन से आंगनवाड़ियों के बच्चों के लिए जन सहयोग से सामग्री एकत्रीकरण के अभियान का शुभारंभ करूंगा। आप भी मेरे साथ इस अभियान से जुड़ें और कुछ न कुछ योगदान अवश्य दें। उन्होंने लिखा कि प्रशासनिक स्तर पर आंगनवाड़ियों में अनेकों प्रयास हुए। उस से स्थिति बेहतर भी हुई। लेकिन मुझे लगा कि जब तक हम जनता को बच्चों के स्वास्थ्य से और आंगनवाड़ियों से नहीं जोड़ेंगे, तब तक बहुत बेहतर परिणाम नहीं आएंगे। एक अभियान चलाने की जरूरत है कि जनता बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ जाए।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती