Akshay Kumar Rakshabandhan | अक्षय कुमार ने फिल्म रक्षाबंधन की कास्ट के साथ सड़क पर किया जमकर डांस, वीडियो वायरल

By रेनू तिवारी | Aug 03, 2022

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन 11 अगस्त 2022 को त्यौहार के दिन रिलीज होने वाली हैं। फिल्म के प्रमोशन में पूरी कास्ट जुटी हुई हैं। फिल्म की कास्ट फिल्म के प्रचार के लिए इस समय पूणे में हैं। जहां अक्षय कुमार अपने फैंस के साथ मस्ती करते दिखाई दिए।

    

आपको बता दे कि  जहां एक तरफ फिल्म का प्रमोशन हो रहा है वहीं दूसरी तरफ फिल्म को बायकॉट करने की मांग की जा रही हैं। अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'रक्षा बंधन' 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है। 11 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार का दिन है जो भाई और बहन के बीच बंधन का जश्न मनाता है। हालाँकि फिल्म अपनी नाटकीय रिलीज़ से कुछ ही दिन पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बहिष्कार के बाद अब फिल्म रक्षाबंधन का भी बहिष्कार करने की मांग हो रही हैं। फिल्म की लेखक कनिका ढिल्लों के हिंदूफोबिक ट्वीट्स सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फिल्म विवादों में आ गई है #KanikaDhillon और #BoycottRakshaBandhanMovie ट्वीटर पर ट्रेंड हो रहा हैं। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल