अक्षय कुमार ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिया, फैंस से भी की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2021

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया। राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्रित करने के राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत शुक्रवार को हुई थी। कुमार ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया और लिखा कि उन्होंने निर्माण के लिए अपना हिस्सा दान कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: साल 2020 में ओटीटी से चमकने वाले ये हैं होनहार सितारे, आने वाले प्रोजेक्ट्स पर डाले एक नज़र

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने शुरुआत कर दी है, मुझे यकीन है कि आप भी मेरे साथ जुड़ेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियों को भगवान राम के जीवन, पथ और संदेश के अनुपालन के लिए प्रेरणा मिलती रहे।’’ वर्ष 2020 की दीपावली पर कुमार ने अपनी फिल्म ‘‘राम सेतु’’ की घोषणा की थी। फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा हैं। पिछले साल दिसंबर में कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तब मुलाकात भी की थी जब वह मुंबई के दौरे पर पहुंचे थे तथा ‘‘राम सेतु’’ पर चर्चा की थी। 

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर