अक्षय कुमार की पहली हीरोइन को 52 साल की उम्र में हुआ इश्क? पति के निधन के बाद 'सौगंध' एक्ट्रेस कर रही हैं इस शख्स को डेट

By रेनू तिवारी | Aug 10, 2022

साल 1991 में बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने फिल्म सौगंध से सिनेमा में डेब्यू किया। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सौगंध शांतिप्रिया ने भी हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आयी यहां तक की अक्षय कुमार भी लोगों को पसंद आये। बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर सकी। फिल्म के अक्षय कुमार और शांतिप्रिया के एक लव सीन पर काफी चर्चा भी हुई। शांतिप्रिया फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं कर सकी लेकिन अक्षय कुमार 54 साल की उम्र में भी बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। उनकी साल में लगभग तीन से चार फिल्में रिलीज होती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Laal Singh Chaddha Boycott | आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा के बॉयकॉट पर कहा- 'अगर मैंने दिल दुखाया है तो माफ करना'

कहते हैं कि शांतिप्रिया के पति का 2004 में सिर्फ 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके पति का नाम सिद्धार्थ रे था। पति के निधन के बाद से वह अकेली हैं। अब माना जा रहा है कि उनकी जिंदगी के कोई शख्स खास जगह बना रहा है जिसके साथ वह वक्त गुजार रही हैं।

आपको बता दें कि शांतिप्रिया एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री भानुप्रिया की छोटी बहन हैं। शांतिप्रिया ने कई फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें एंगा ऊरु पट्टुकरन (1988) शामिल हैं। उन्हें 2002 में टीवी विज्ञान-फाई महाकाव्य आर्यमान-ब्रह्माण्ड का योद्धा में मुकेश खन्ना के साथ देखा गया था। शांतिप्रिया ने अक्षय कुमार-स्टारर सौगंध के साथ अपनी शुरुआत की। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के साथ मेरे सजना साथ निभाना, फूल और अंगार और मेहरबान जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने मिथुन के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती के साथ हैमिल्टन पैलेस में अभिनय किया है। शांति प्रिया 2022 में सरोजिनी नायडू की बायोपिक के साथ वापसी करेंगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर