अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘बेलबॉटम’ 27 जुलाई को होगी रिलीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2021

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी फिल्म ‘बेलबॉटम’ 27 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जासूसी थ्रिलर फिल्म इससे पहले दो अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण सिनेमाघरों के बंद होने से इसमें देरी हुई। वैसे, देश के कई हिस्सों में सिनेमाघर अब भी बंद हैं। कुमार (53) ने ट्विटर पर फिल्म की रिलीज की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: देशद्रोह के मामले में अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट पहुंचीं फिल्मकार आयशा सुल्ताना

‘बेलबॉटम’ पहली ऐसी मुख्यधारा की हिंदी फिल्म है जिसकी शूटिंग पिछले साल महामारी के दौरान हुई। फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मनीषा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी ने किया है।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक