अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और वरुण धवन ने मनाया रंगों का त्योहार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2025

अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा जोनास, वरुण धवन और माधुरी दीक्षित समेत कई बॉलीवुड सितारों ने शुक्रवार को होली के त्योहार की शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड सितारों ने होली की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

वरुण ने अपनी आगामी फिल्म ‘‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’’ के सेट से एक वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा, ‘‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के सेट से आपको होली की शुभकामनाएं।’’

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कहा, ‘‘आप सभी को खुशहाल और रंगीन होली की शुभकामनाएं।’’ शिल्पा शेट्टी ने कहा, ‘‘सभी को खुशहाल और सुरक्षित होली की शुभकामनाएं। आइए प्यार, खुशी और सकारात्मकता के साथ होली मनाएं। सुरक्षित रहें और अपने प्यारे दोस्तों का ख्याल रखें।’’

अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, अभिनेता अल्लु अर्जुन, अभिनेत्री सोनम कपूर समेत बॉलीवुड की कई अन्य हस्तियों ने भी होली की शुभकामनाएं दीं।

प्रमुख खबरें

Jio Platforms IPO को SEBI से मिली मंजूरी, 37700 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी

ICSI CS Exam Form 2026: दिसंबर सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें Online Apply और क्या है Fee Structure

Sensex में 331 अंक की तेजी लौटी, Nifty 85 अंक बढ़कर 24,175 पर पहुंचा

Airtel ने जुलाई में जोड़े 26.8 लाख नए ग्राहक, Reliance Jio को पछाड़कर बनी अव्वल