रिलीज से पहले निशाने पर अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन, राइटर कनिका ढिल्लों है बड़ा कारण!

By रेनू तिवारी | Aug 03, 2022

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'रक्षा बंधन' 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है। 11 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार का दिन है जो भाई और बहन के बीच बंधन का जश्न मनाता है। हालाँकि फिल्म अपनी नाटकीय रिलीज़ से कुछ ही दिन पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बहिष्कार के बाद अब फिल्म रक्षाबंधन का भी बहिष्कार करने की मांग हो रही हैं। फिल्म की लेखक कनिका ढिल्लों के हिंदूफोबिक ट्वीट्स सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फिल्म विवादों में आ गई है #KanikaDhillon और #BoycottRakshaBandhanMovie ट्वीटर पर ट्रेंड हो रहा हैं। 

फिल्म के लीड एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट किया था, “सबसे खास बंधन का जश्न मनाने वाली एक फिल्म जहां वास्तव में बहुत अधिक बॉन्डिंग थी। इस बेहद खास फिल्म के कुछ खास पलों को साझा कर रहा हूं, 1 महीने में आपके नजदीकी थिएटर में आ रहा हूं। रक्षाबंधन 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।" फिल्म आमिर खान की  लाल सिंह चड्ढा के साथ ही सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है लेकिन उससे पहले ही फिल्म के बहिष्कार की मांग होने लगी हैं।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।