'सरहद पर जो वर्दी खाकी थी अब उसका रंग सफेद हुआ' गाना सुनकर नहीं रोक पाएंगे आंसु, देखें वीडियो

By रेनू तिवारी | Apr 24, 2020

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी के तेरी मिट्टी गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था। तेरी मिट्टी ने लोगों के मन में अपने देश और फौजियों के प्रति सम्मान को और बढ़ा दिया था। इस गाने ने देश के लिए खुशी से अपनी जान कुर्बान कर देने वाले फौजियों की मन की भावनाओं को आवाज दी है। ये गाना अभी तक लोगों ती जुबान पर चढ़ा हुआ है। देश के जवान खाकी वर्दी पहनते हैं। देश के जवान हम अपने घर पर सुकून से सो सकें उसके लिए वह बॉर्डर पर पेहरा देते हैं। दुश्मन के नापाक इरादों को मिट्टी में मिलाने के लिए खुद को कुर्बान कर देते हैं और हमारी हिफाजत करते हैं। इस समय भी देश पर एक बहुत बड़ा संकट आया है। कोरोना वायरस ने दुनियाभर में कोहराम मचा रखा है। अब तक इस महामारी को कोई इलाज नहीं मिला है। लोग लगातार दम तोड़ रहे हैं लाशें इतनी है कि दफनाने के लिए जमीन कम पड़ गई है। 30 लाख से ज्यादा लोग दुनियाभर में संक्रमित है। 

इन सबकी जान इस समय सफदे कोट वाले जवानों के हाथ मे हैं। इस संकट के बीच हमारी हिफाजत करने वाली वर्दी का रंग खाकी से बदलकर सफेद हो गया है। इस समय डॉक्टर्स दिन रात मरीजों के इलाज में लगें हैं। देश को संकट से निकालने की जिम्मेदारी इस समय डॉक्टर्स पर है। जो सब कुछ भूल कर इस महामारी को हराने की जंग लड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म पैरासाइट को राजामौली ने कहा बोरिंग मूवी, देखते-देखते बीच में ही सो गया

कोरोना वॉरियर्स को सलाम करते हुए गाना रिलीज किया गया है। इस गाने को बी प्राक ने ही गाया है। गाने के लिरिक्स मनोज मुंतसिर ने लिखे हैं। अक्षय कुमार ने इस गाने को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा 'सुना था डॉक्टर्स भगवान का रूप होते हैं, लेकिन कोरोना वायरस इस लड़ाई में ये देख भी लिया'। अक्षय कुमार ने डॉक्टर्स को डेडीकेट करता हुआ सॉन्ग तेरी मिट्टी रिलीज कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका