Sky Force के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में Akshay Kumar ने अपने करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में बात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2025

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को कहा कि उन्होंने अपने 33 साल के फिल्मी करियर में कड़ी मेहनत की है और आगे भी करते रहेंगे। फिल्म ‘‘बड़े मियां छोटे मियां , ‘‘सरफिरा’’ और ‘‘खेल खेल में’’ सहित उनकी पिछली अधिकांश फिल्में बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं, ‘‘स्त्री 2’’ और ‘‘सिंघम अगेन’’ अपवाद रहीं, जिसमें अभिनेता ने विशेष भूमिका निभायी थी।

अक्षय कुमार आगामी फिल्म ‘‘स्काई फोर्स’’ में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय कुमार ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में काफी उतार चढ़ाव देखा है।

अभिनेता कुमार ने ‘स्काई फोर्स’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इसके बावजूद हमें कड़ी मेहनत करती रहनी चाहिए। यही मैं स्वयं से कहता हूं। यदि कोई मुझसे इस बारे में बात करता है, तो मैं यही कहता हूं कि आपको कड़ी मेहनत करते रहना है।’’

फिल्म ‘‘स्काई फोर्स’’ भारतीय वायुसेना अधिकारी टी विजया (वीर) पर आधारित है, जो 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लापता हो जाते हैं। अक्षय ने उनके साथी वायुसेना अधिकारी के ओ आहूजा की भूमिका निभायी है, जो विजया को खोजने के अभियान पर निकलते हैं। फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

Hockey India के चुनाव और ओडिशा इकाई के नोटिस पर High Court ने लगाई रोक

White House में फेरबदल, Donald Trump ने Stephen Miller को चीफ ऑफ स्टाफ बनाया

Mohammed Shami ने Test Cricket से लिया संन्यास, BCCI और फैंस का जताया आभार

Barabanki में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार