Salman Khan की वजह से Bigg Boss 18 के ग्रैंड फिनाले में शामिल नहीं हो पाए Akshay Kumar, एक्टर ने बताया क्यों?

By एकता | Jan 21, 2025

बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की गैर मौजूदगी चर्चा में बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म स्काई फोर्स के प्रमोशन के लिए ग्रैंड फिनाले के सेट पर पहुंचे थे, लेकिन अपना सेगमेंट शूट किए बिना ही वहां से चले गए। कहा जा रहा था कि सलमान खान की वजह से अभिनेता को बिना शूट किए जाना पड़ा। इस बात के सामने आने के बाद सलमान को ट्रोल किया जा रहा था, जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षय ने पर्दे के पीछे की सच्चाई बताई।

इसे भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput : कम उम्र में ही बुझ गया था बॉलीवुड का चमकता सितारा, फिजिक्स में बने थे नेशनल ओलंपियाड

फिनाले एपिसोड के दौरान, सलमान खान ने उल्लेख किया था कि अक्षय को जाना पड़ा क्योंकि उन्हें एक और कार्यक्रम में भाग लेना था। पहले अक्षय और वीर पहारिया साथ मिलकर अपनी फिल्म का प्रचार करने वाले थे। लेकिन अक्षय के जाने के बाद वीर ने अकेले अपनी फिल्म का प्रचार किया। बता दें, अक्षय को जॉली एलएलबी 3 की टेस्ट स्क्रीनिंग में शामिल होना था, इसीलिए उन्हें बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में अपने हिस्से का शूट किए बिना ही जाना पड़ा। अक्षय और वीर के अलावा आमिर खान, जुनैद खान और खुशी कपूर भी बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में शामिल हुए थे।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?