कृष्ण के बाद अब शिव अवतार में नजर आएंगे अक्षय कुमार, जारी किया OMG 2 का पोस्टर

By रेनू तिवारी | Oct 23, 2021

अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म 'ओएमजी' जब रिलीज हुई थी तब इसे लेकर काफी बवाल हुआ था लेकिन रिलीज के बाद फिल्म में जो कुछ भी दिखाया गया वह आपको सोचने पर मजबूर करने वाला था। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। जोरों से हो रहा विवाद भी शांत बो गया। अब अक्षय कुमार एक बार फिर ओएमजी 2 के साथ भगवान के अवतार में लौटने के लिए तैयार है। फिल्म ओएमजी 2  में अक्षय के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अमित राय कर रहे हैं। 

पहली पार्ट की फिल्म में अक्षय कुमार को श्री कृष्णा के अवतार में देखा गया था वहीं इस बार ओएमजी 2 में एक्टर  भगवान शिव के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। अपने सत्यापित ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टरों को साझा करते हुए, अभिनेता ने लिखा, "करता करे ना कर शिव करे सो होय" OMG2 के लिए आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता है, एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे पर प्रतिबिंबित करने का हमारा ईमानदार और विनम्र प्रयास। आदियोगी की शाश्वत ऊर्जा हमें इस यात्रा के माध्यम से आशीर्वाद देती है। हर हर महादेव। 

इसे भी पढ़ें: सैफ अली खान से रानी मुखर्जी ने उठवाया भारी सिलेंडर! बंटी और बबली 2 के सेट से वायरल हुई तस्वीर 

अमित राय द्वारा लिखित और निर्देशित, ओएमजी 2 केप ऑफ गुड फिल्म, विपुल डी शाह, राजेश बहल और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 21 अक्टूबर को उज्जैन के रामघाट में शुरू हुई थी। एमपी में शूट करने के लिए उनका 17 दिनों का शेड्यूल है। कथित तौर पर, फिल्म के कलाकार और क्रू उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर, राम घाट, काल भैरव मंदिर और टॉवर चौक पर शूटिंग करेंगे। फिल्म की शूटिंग उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भी होगी, हालांकि फिल्म की शूटिंग को देखते हुए श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी. श्रद्धालुओं और फिल्म की यूनिट को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये