अक्षय तृतीया पर ये 3 Mistakes पड़ सकती हैं भारी, कहीं नाराज न हो जाएं Maa Lakshmi

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 15, 2026

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया अत्यंत शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन किए गए किसी भी शुभ काम का अक्षय फल प्राप्त होता है। अक्षय मतलब होता है कि जो कभी भी समाप्त न हो। माना जाता है कि इस दिन किया जाने वाला दान, जप, तप और निवेश अक्षय फल प्रदान करता है, यानी उसका फल कभी खत्म न होने वाला मिलता है। अक्षय तृतीया के दिन सोना चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इस बार अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को पड़ रही है। आइए आपको बताते हैं अक्षय तृतीया के दिन किन चीजों को भूलकर भी न करें।

किसी का अपमान या झगड़ा करना

अक्षय तृतीया का पर्व शुभता, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन किसी से बहस या झगड़ा करना अच्छा नहीं माना जाता। क्रोध करना या किसी के प्रति कटु वचन बोलना भी अशुभ समझा जाता है। मान्यता है कि ऐसा व्यवहार घर की सकारात्मक ऊर्जा को कम करता है और इससे मां लक्ष्मी अप्रसन्न हो सकती हैं।

जरुरतमंद को खाली हाथ न भेजें

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन अगर कोई भी जरुरतमंद आपके दरवाजे पर आता है, तो उसे खाली हाथ नहीं भेजे। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके सौभाग्य को कम कर सकता है। यही नहीं इससे आपके जीवन में भी नकारात्मक प्रभाव होने लगेंगे।

नकारात्मक सोच और आलस्य करना

अक्षय तृतीया का दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है और इस दिन मन में बिल्कुल भी नेगटिव विचार रखना और आलस्य करना शुभ नहीं होता है। यह दिन नई शुरुआत का होता है, इसलिए किसी भी कार्य की शुरुआत उत्साह के साथ करें। इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और खुशियों का संचार बना रहेगा। 

अक्षय तृतीया पर क्या करें?

दान पुण्य करें

अक्षय तृतीया के दिन किसी भी तरह के दान-पुण्य करना शुभ होता है। इस दिन आप किसी को अन्न, जल, वस्त्र, फल आदि का दान कर सकते हैं, तो अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन जरुरतमंदों को अन्न और धन का दान भी करना जरुरी है।

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें

अक्षय तृतीया का पर्व भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन दोनों की विधिपूर्वक पूजा करने से धन, समृद्धि और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि भगवान विष्णु की कृपा से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।

नया काम शुरु करें

अक्षय तृतीया के दिन को अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। इस दिन आप किसी भी शुभ कार्य के लिए कोई शुभ मुहूर्त देखने की जरुरत नहीं है। इस दिन आप नया व्यवसाय, निवेश या कोई नई शुरुआत कर सकते हैं।

सोना और नमक खरीदना माना जाता है शुभ

इस दिन सोने की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप सोना नहीं खरीद सकते हैं, तो अक्षय तृतीया के दिन नमक की खरीदारी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको धन लाभ मिलेगा और पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद