अक्षय तृतीया के बावजूद सोने-चांदी में दिखी गिरावट, जानिए क्या रहा आज का भाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2019

नयीदिल्ली। अक्षय तृतीया के बावजूद दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में नरमी रही. आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से सोना 50 रुपये गिरकर 32,670 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी भी मामूली 10 रुपये कमजोर होकर 38,120 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। 

कारोबारियों के मुताबिक, हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण कारोबारियों और खुदरा विक्रेताओं के मांग कम करने से मंगलवार को अक्षय तृतीया होने के बावजूद सोने के भाव में नरमी रही. अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: सोना 33,000 रुपये के पार, चांदी की चमक भी बढ़ी

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना मामूली बढ़कर 1,282.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी गिरकर 14.92 डॉलर प्रति औंस पर रही.दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 50-50 रुपये गिरकर 32,670 रुपये और 32,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपये प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर रही। 

प्रमुख खबरें

Ranchi में छात्रों पर बल प्रयोग गलत; Rahul Gandhi बोले- बातचीत ही समाधान

अमेरिका के कोलंबिया में जबरदस्त भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.8 तीव्रता रिकॉर्ड

हमें अमित शाह का पर्सनल ओपिनियन नहीं सुनना, राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, कहा-उनमें गट्स नहीं कि हमारे सामने आकर LS में खड़ा हो सकें

संसद में गतिरोध: सरकार का प्रयास विफल, विपक्ष ने PM Modi और Amit Shah से मांगा जवाब